शिक्षक ने लगाई न्याय की गुहार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल सांगा संकुल तेजगढ़ तेन्दुखेड़ा में पदस्थ शिक्षक दुर्गेश पाण्डेय ने आवेदक देते हुए बताय कि मेरा स्वास्थ्य 14 अक्टूबर से ठीक नहीं है मैं चिकित्सीय अवकाश पर हॅूं जिसकी सूचना मैने वाट्सएप्प गु्रप पर संकुल प्राचार्य तेजगढ व हाई स्कूल वाट्सएप्प गु्रप पर दी थी। सांगा हाई स्कूल प्राचार्य द्वारा वाट्सएप्प ग्रुप पर दी सूचना देखने के बाद अनजान बनकर बीईओ तेन्दूखेडा को मेरी झूठी शिकायत की गई और बीईओ तेन्दूखेडा ने झूठी शिकायत की जॉंच बैठा दी गई जॉंच के दौरान जॉंच अधिकारी के साथ मिलकर सांगा प्राचार्य के षड़यंत्र रचने की कोशिश की गई जो असफल रही। मैने जनसुनवाई में आवेदन दिया था 22 अक्टूबर 2024 को जनसुनवाई में प्राचार्य मैडम की प्रताड़ना के विरुद्ध आवेदन दिया था और अन्यत्र शालाओं में कार्य करने की अनुमति मॉंगी थी दिनॉंक 9.11.2024 को जिला शिक्षा अधिकारी को अन्य शाला में कार्य करने का आवेदन दिया था जिसे जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा आवेदन को स्वीकार किया गया था और बीईओ तेन्दूखेडा को फोन पर निर्देश दिया था कि इन्हे सांगा हाईस्कूल से हटा कर अन्यत्र स्कूल में पदस्थ किया जाये । सी.एम. हेल्पलाइन प्रभारी पूर्व बीईओ ने शिकायत का निराकरण कर शा.मा. शाला हर्रई के नाम की सहमति दी थी जिसमें प्रार्थी ने सहमत था सी.एम. हेल्पलाइन प्रभारी ने कहा था कि आदेश आपको कल प्राप्त हो जायेगा। लेकिन शा.मा. शाला हर्रई का आदेश आज दिनॉंक तक नहीं दिया गया और बीईओ तेन्दूखेडा और सांगा प्राचार्य ने मिलकर छात्र छात्राओं की फीस के जाल में प्रार्थी को उलझा दिया जो फीस छात्र छात्राओं ने प्रार्थी को नहीं दी है। उसमें आरोप प्रार्थी पर लगाया जा रहा है 7875 रुपये का आरोप बीईओ और सांगा प्राचार्य द्वारा लगाया जा रहा है। जो पूर्णतः असत्य है। 7875 रुपये मा.हाई स्कूल सांगा के मा.शि. अजय कुमार जैन के पास है यह राशि अजय कुमार जैन से जमा करवाई जाये। तेन्दूखेडा बीईओ द्वारा अनावश्यक प्राचार्य मैडम के सांठ गॉंठ करके मानसिक परेशान किया जा रहा है प्रार्थी बहुत तनाब में है नींद नहीं आ रही है और भ्रमित है न्याय के लिए तेन्दूखेडा से दमोह से तेन्दूखेडा के चक्कर लगा रहा है। अधिकारी प्रार्थी का उपहास कर रहे है। आप सभी से अनुरोध है कि प्रार्थी को न्याय दिलाने में सहायता करें। जब अपना आदेश लेने जाता है तो एक और जॉंच का नोटिस दे दिया जाता है और जब में जबाब लेके जाता हॅूं तो बीईओ नहीं मिलते है तो में आवक जावक शाखा में जबाब दे देता है लगातार आज दिनॉंक तक मुझे परेशान किया जा रहा है और 7875 रुपये जमा करने का दबाब प्राचार्य महोदय, बीईओ एवं डीईओ. के द्वारा बनाया जा रहा है जिससे प्रार्थी को मानसिक तनाब से ग्रसित किया जा रहा है साथ ही एक पक्षीय कार्यवाही की जा रही है।



