मध्य प्रदेशराजनीति

MP Election : विधायक सुरेंद्र पटवा का नामांकन होल्ड : निर्दलीय प्रत्याशी की आपत्ति

रायसेन । भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्रों की जांच के उपरांत चार नामांकन निरस्त किए गए हैं। निरस्त नामांकन पत्रों में तन्मय पटवा, गणेश मालवीय, सीमा शर्मा और विनोद राज शामिल है। भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें बढ़ी। नाम निर्देशन के संबंध में मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष 23 आप्पत्ति दर्ज कराई गई। जिसमे 3 स्वीकार की गई।
निर्वाचन आयोग के प्रोफार्मा में छेड़छाड़ एव आपराधिक जानकारी छिपाने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई। भोपाल एव दिल्ली से आये वकीलों की बहस के बाद रिटर्निंग ऑफिसर भोजपुर ने सुनवाई का समय कल सुबह 11 बजे तक बढ़ाया।
दूसरी और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के नामांकन पत्र की जांच के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल, गणेश मालवीय एवं संयम जैन के द्वारा आपत्ति जताई दी गई थी कि सुरेन्द्र पटवा ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक प्रकरणों को लेकर कुछ जानकारियां छुपाई गई है।
जिसके चलते उनके नामांकन पत्र को होल्ड पर रखा गया है जिसका फैसला बुधवार को होगा।
उक्त जानकारी एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button