रायसेन में शिक्षकों का प्रदर्शन : वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
डीईओ एमएल राठौरिया को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रंगों के पर्व होली रगपंचमी पर वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। बाद में तनख्वाह समय पर न मिलने से परेशान शिक्षकों ने डीईओ से चर्चा की।
रायसेन सांची ब्लॉक के लगभग 1300 शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से आजाद अध्यापक शिक्षक संघ एवं आजाद अध्यापक संघ के पदाधिकारियों के तत्वावधान में शाम के वक्त जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जाकर घेराव किया। इसके बाद सांची विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वेतन संवितरण अधिकारी कमला कुजुर को जल्द हटाने के लिए रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे को भी ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा – 6 महीने से 10 तारीख से 15 तारीख के बीच शिक्षकों को वेतन दिया जाता रहा है। होली रँगपंचमी जैसे त्यौहार पर भी आज दिनांक तक शिक्षकों को वेतन नहीं मिला। ऐसे में हमारा होली रँगपंचमी का त्यौहार फीका हो गया। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष उम्मेद सिंह ठाकुर, सीताराम रायकवार, राजकुमार खत्री, बने सिंह, राजेश जोशी, मनोज शाक्य, भंवर सिंह मौर्य और सूर्यप्रकाश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।



