मध्य प्रदेश

तेंदुखेड़ा ब्लाक शिक्षा अधिकारी अपनी कुसी पर बैठे अमर्यादित, राष्ट्रीय ध्वज के सामने पसारे पैर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदुखेड़ा । तेंदुखेड़ा ब्लाक के शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। उन पर तरह तरह के आरोप लग रहे हैं कही वे दस बजे औचक निरीक्षण करते है तो कही शिक्षको के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते है। अभी पिछले दिनों भगवती मानव कल्याण संगठन ने इनके विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी तेंदुखेड़ा को एक ज्ञापन दिया था जिसमे इनके द्वारा लगातार की जा रही अनिमितताओं को शासन का संज्ञान लेने के लिये दिया था। इन सब के बाद इनकी एक आपत्ति जनक तस्वीर वायरल हो रही है जो पद की गरिमा को खंडित करती है। ये जिस कुर्सी पर बैठते हैं उसके आगे जो मेज रखी होती है उस पर ये अपने दोनों पेर पसार कर बैठ का मोबाइल पर किसी से बात कर रहे है। जो असंवैधानिक हैं। सबसे बड़ी शर्म की बात है कि मेज पर दो राष्ट्रीय ध्वज लगे हुए हैं ठीक उन्हों के सामने नीतेश पांडे अपने दोनों पैर पसारे बेठे हुये है। यह खुले आम किसी शासकीय अधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। जो तस्वीर सोशल मीडिया में बायरल हो रही है वह 10 अक्टूबर ल्गभग पोने चार बजे की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नितेश पांडे आये दिन ऐसे ही बैठते हैं जो एक निंदनीय कृत्य है। जगदीश लोधी, बिनोद लोधी एवं अन्य लोगो ने शासन से मांग की है कि वे तेंदुखेड़ा ब्लाक शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान एवम अवैधानिक कुर्सी पर अमर्यादित ढंग से बैठने पर कठोर कार्यवाही की जाए अगर शासन इस पर कोई कठोर कार्यवाही नही करते हैं तो भगवती मानव कल्याण संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
नितेश पांडे का पक्ष जानने के लिये उन्हें फोन लगाया तो उन्होंने फोन नही उठाया वही जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने बताया कि फोटो की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button