सीवरेज लाइन ठेकेदार की मनमानी, चार साल से चल रहा सीवरेज लाइन का काम अब भी अधूरा

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदा से लगी 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले शहरों को गंदगी से मुक्त करने के लिए सीवरेज पाइप लाइन का काम चालू किया गया है योजना के चार साल बीत जाने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है जगह-जगह अभी भी कीचड़ गड्ढे हैं इस निर्माण कार्य की अंतिम तिथि दिसंबर 2020 थी पर मनमानी तरीके से कछुए की गति से चल रहे काम को देखते हुए लग रहा है कि अभी भी काम पूरा होने में एक- से ज्यादा समय लग सकता है।
उल्लेखनीय है नगर परिषद साईखेड़ा में करीब चार साल से सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम धीमी गति से चल रहा है ऐसे में लगभग सभी पंद्रह वार्डों में चार से छे: फिट गहरी नाली खोद कर उसमें पाइप लाइन डाल दिया गया है एवं जगह-जगह चैंबर बनाए गए हैं कुछ जगह चैंबर अधूरे पड़े हैं कुछ है लोगों के छोड़ दिए गए हैं लोगों का कहना है कि विकास के नाम से से एक बार फिर बनी बनाई सड़कों को सीवरेज ठेकेदार कर्मचारियों द्वारा फिर खोदा जा रहा है बारिश के चलते खुदी हुई सड़कों पर से निकलने में भारी परेशानी होती है सीवरेज लाइन ठेकेदार द्वारा कई जगह नालियों को अधूरा छोड़ा गया है छोड़े गए चेंबर में से गंदा पानी रोड पर से बह रहा है एवं बरसाती पानी को भी निकलने में नगर वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है खोदे गए गड्ढे में वाहनों का फंसना आए दिन लगा रहता है वर्तमान समय में जुलाई महीने में स्कूल खुल चुके हैं जगह-जगह कीचड़ से बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिसमें बच्चों को पैर तो गंदे होंगे ही स्कूल ड्रेस भी गंदी होगी जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पाएंगे जिससे बच्चों की शिक्षा पर भी गहरा असर पड़ेगा , नगर में अभी भी जगह-जगह काम अधूरा पड़ा है नगर में कई जगह चैंबरों से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर रोड पर बह रहा है। नगर वासियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस विषम समस्या से छुटकारा दिलाया जाए
शिकायत करने के बाद भी कंपनी कर्मचारियों द्वारा समस्याओं का निवारण नहीं किया जा रहा है कभी कर्मचारी नहीं हैं कभी अधिकारी नहीं है यह कह कर नगर वासियों को परेशान किया जा रहा है।



