अटैच शिक्षकों को शीघ्र कार्य मुक्त करें, अन्यथा रुकेगा वेतन

जिला षिक्षा अधिकारी ने की षिक्षा स्तर सुधारने कवायद
सीएम राइज के शिक्षक को बनाया बीईओ, कैसे सुधरेगा परीक्षा परिणाम
सिलवानी। शिक्षा का स्तर सुधारने, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर कैसे बनाया जाए इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी किया है कि जो शिक्षक अपनी मूल पदस्थ शालाओं से अन्यत्र कार्यरत शिक्षक है, ऐसे आसंजन, संलग्नीकरण शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाकर उन्हें उनकी मूल पदस्थापना वाली शालाओं के लिए तत्काल कार्यमुक्त करें और इसकी जानकारी कार्यालय को प्रदाय करें।
ज्ञात हो कि इस वर्ष जिले का कक्षा 5वीं कक्षा 8वीं कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट खराब आया है। जिसके चलते स्कूलों में एक बार फिर मई माह में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जिले का रिजल्ट खराब आने की कई कारण सामने आ रहे हैं जैसे कई शिक्षक शिक्षकीय कार्य न करते हुए अन्य विभागों में अटैच है। उन्हें इस बात से कोई सरोकार नहीं होता कि वे बच्चों के भविष्य के साथ वे खिलवाड़ कर रहे है। जिसके कारण शाला अध्यापन कार्य तो प्रभावित होता ही है बच्चों का शिक्षा का स्तर भी गिरता है। नए शिक्षा सत्र से बच्चों को शालाओं में बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने के उद्देश्य यह आदेश जारी किया गया है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रायसेन के पत्र क्रमांक/ स्था.-1/ शैक्ष.व्यव./ समाप्त/2024/2571 दिनांक 13 मई 2024 में जाारी आदेष में शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों की अध्यापन कार्य की दृष्टि से आवश्यकता बाली शालाओं में एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से अस्थाई शैक्षणिक व्यवस्थायें की गयीं थी, उक्त की गई शैक्षणिक व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। तथा समस्त संकुल केन्द्र प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता हैं कि ऐसे समस्त शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों को दिनांक 1 जून 2024 से उनकी मूल पदांकित शाला में कार्यभार ग्रहण कराने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करें, संबंधित लोक सेवक के द्वारा मूल पदांकित शाला में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत ही माह जून 2024 पेड इन जुलाई 2024 का वेतन भुगतान किया जाये। यदि इस प्रकार के शिक्षक संवर्ग के लोक सेवक का वेतन उनके मूल पदांकित संस्था में कार्यभार ग्रहण न करने पर किया जाता हैं तो इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित संकुल केन्द्र प्राचार्य का माना जावेगा। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
वरिष्ठ कार्यालय के आदेष के बाद भी सिलवानी विकासखंड में अनेक शिक्षकों का अटेचमेंट किया गया है। सीएम राइज स्कूल में वर्ग के षिक्षक नरेष रघुंवशी कई बर्षो से अटेचमेंट कराकर ब्लाक षिक्षा अधिकारी का कार्य कर रहे है। जबकि मूल पदस्थापना सीएम राइज स्कूल में होने से रसायन शास्त्र विषय की अन्य शिक्षक की पदस्थापना नहीं हो पाती है वह स्कूल में बच्चों को अध्यापन कार्य नहीं कराते है जिससे बच्चों का भविष्य में अंधकारमय बना हुआ है। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में निराशाजनक परिणाम आये है, इसके बाबजूद इन शिक्षक महोदय का अटेचमेंट समाप्त किया और ना ही कोई कार्यवाही की गई। उक्त शिक्षक हमेशा ही विवादित रहे है बीईओ के कार्यकाल में घर बच्चों को कोचिंग चलाते थे जिसकी खबरे मीडिया में आने में वरिष्ठ कार्यालय के निर्देेश पर कोचिंग को बंद करना पड़ा था।
तथाकथित बीइओ द्वारा सीएम राइज स्कूल में पढ़ाई कराई और न ही ब्लाक के स्कूलों के निरीक्षण या मॉनिटरिंग की। मॉनिटरिंग के नाम सैर सपाटा करते नजर आए। अब देखना यह है कि प्रदेश या जिले के वरिष्ठ अधिकारी क्या कार्यवाही करते है ?



