मध्य प्रदेश

लकड़ी पकड़ने के दौरान इक्यावन नदी में बहे युवक के शव को निकाला बाहर

बम्होरी थाना क्षेत्र में यह दूसरी घटना हादसे से भी नहीं ले रहे लोग सबक
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । भारी बारिश से नदी नाले ऊफान पर चल रहे है, वही जब नदी नालों के ऊपर से पानी बहता हुआ निकलता है तो लोग जान जोखिम में डालकर पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे पानी के तेज बहाव में बह जाते हैं और बनते हैं मौत का शिकार, क्षेत्र में यह दूसरी घटना घटित होने से भी नहीं ले रहे लोग सबक,
बता दे बीते दिनो थाना बम्होरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सियालबाड़ा नयाखेड़ा के एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में बह जाने से जान चली गई थी, और अब थाना बम्होरी के ग्राम कुंडाली पीरिया घाटी मे समीर खा पिता जब्बर खा उम्र 22 साल निवासी कुंडाली का अपने चाचा जाहिद खा के साथ इक्यावन नदी के बहते पानी मे लकड़ी पकड़ने का प्रयास कर रहा था तभी अपना आसंतुलन को बैठा फिर लकड़ी पकड़ने के समय बह गया।
घटना करीब शुकवार शाम के समय 4 बजे यह घटना घटित हुई, जिसकी तलाश के लिए थाना बम्होरी पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यक्ति को ढूंढने के लिए रेस्क्यू में लगे हुए थे,
वही रात होने के करण
शनिवार सुबह 7 बजे से ही SDERF रायसेन एवं थाना बम्होरी पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया, SDERF रायसेन और बम्होरी पुलिस की मदद से शनिवार सुबह 10: 30 की करीब नदी के पानी से बहार निकलेगा गया, लेकिन व्यक्ति की जान चली गई, व्यक्ति की डेड बॉडी के लिए सिलवानी स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के पश्चात डेड बॉडी को परिजनों को सौंपा जाएगा,
सवाल तो यही है की लोग सबक लेना ही नही चाहते, जब इसका अंजाम सिर्फ और सिर्फ मौत है?
वही पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों ने सावधानी बरतने की अपील की
बम्होरी थाना प्रभारी आरके चौधरी ने अपील की है, क्षेत्र के नदी नाले या रिपटे के ऊपर से पानी बह रहा हो तो आप अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नाले रिपटे पर ना करें ताकि इसी घटना घटित ना हो सके ।

Related Articles

Back to top button