मध्य प्रदेश
वर्षो से एक स्थान पर अंगद के पैर की तरह जमी महिला पुलिस आरक्षक कविता शर्मा
स्थांतरण प्रक्रिया पर उठे सवाल…?
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन एसडीओपी कार्यालय में पदस्य आरक्षक कविता शर्मा लगभग 9 वर्ष से पाटन मुख्यालय में अंगद के पैर की तरह जमी है। दिनांक 19 सितम्बर 2014 से 30 मई 2019 तक पाटन थाने में पदस्थ थी अल्प समय के लिए विजय नगर थाने में पोस्टिंग कराकर पुन: पुलिस एसडीओपी कार्यालय पाटन में आज दिनांक तक जमी है। आरक्षक कविता शर्मा ने पाटन मुख्यालय में अपनी गहरी जड़ें जमा ली है। लम्बे समय से पाटन में पोस्टिंग के कारण यहां की तासीर से भली भांति परिचित आरक्षक कविता शर्मा का जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाना चाहिए।



