मध्य प्रदेश

निर्माणधीन शमशान घाट पर फैली अव्यवस्थाएं, जिम्मेदार उदासीन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। नगर परिषद साईखेड़ा द्वारा निर्माणधीन शमशान घाट पर अव्यवस्थाओ फैली हुई, लोग अंतिम संस्कार करने के लिए परेशान हो रहे और जिम्मेदार नगर परिषद का अमला आंखे बंद किए हुए है। जिससे नागरिकों में आक्रोश है।
बताया जाता है कुछ माह पूर्व लगे चेकर उखड़ गए है। अंतिम संस्कार करने के लिए टीन सेट भी नहीं है, पूर्व में दो सेट लगे थे जिन्हें निर्माण कार्य के चलते उनको निकाल दिए हैं जिससे लोगों को अपने परिजन का भरी धूप में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। पहले एक टीन सेट अस्थाई अलग बना दिया जाता जिसमे लोग अंतिम संस्कार कर लेते, उसके बाद उसको हटाया जाता। नगर परिषद द्वारा कुछ महीने पूर्व हजारों रुपए खर्च करके पौधारोपण किया था, परिसर अन्दर में ना पौधे बचे और ना ट्री गार्ड बचे। अंतिम संस्कार करने गए कुछ लोगों ने वहां की अव्यवस्थाओं को देखा, कुछ बाहरी लोगों का कहना था कि इससे अच्छी व्यवस्था हमारी छोटी सी ग्राम पंचायत के श्मशान घाट में रहती हैं। यह है कैसा नगर परिषद का विकास हो रहा है।
नगर परिषद द्वारा सीमेंट की टंकी बनाई गई है पता नहीं इनका क्या उपयोग है इसके ऊपर लगा टीन सेट भी गायब है ? नगर परिषद द्वारा जमकर शासन की राशि की बंदरबाट की जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी इन अव्यवस्थाओं पर मौन बने हुए है।

Related Articles

Back to top button