साईखेडा में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे युवा-बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर में विगत दिवस हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल की तैयारी के लिए अखाड़े वाले हनुमान मंदिर में बैठक का आयोजन हिन्दु उत्सव समिति और नगर के युवा बरिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बैठक आयोजित की गई ।
समिति के प्रमुख निशांत बसेडिया ने बताया कि शोभायात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से दोपहर बाद 3 बजे नगर के प्रमुख मांगों से निकलेगी जो दादा दरबार के पास हनुमान मंदिर पहुचकर समापन महाआरती के साथ होगा। शोभायात्रा में रामजी का दरबार और समूचे भारत में बहरूपिया का प्रदर्शन करने वाले संजय मस्ताना के द्वारा हनुमान जी की झांकी बंदिरो के साथ प्रस्तुत की जावेगी। हनुमान जयंती पर सारे नगर को तोरण बंधन द्वार रंगोली से दुल्हन की तरह सजाया जायेगा। रैली में घोड़ा, अखाड़े का प्रदर्शन नगर के कलाकारो द्वारा किया जायेगा जगह जगह सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा स्वागत के लिए जलपान की व्यवस्था की जायेगी। श्री राम दरबार और हनुमान जी पर डोन कैमरा से पुष्प बर्षा की जावेगी । समिति ने पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नगर परिषद से मुख्य मार्गों पर साफ सफाई सुनिश्चित करने की बात कही है।



