मध्य प्रदेश

साइकिलें पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

सिलवानी । विकास खण्ड सिलवानी के बम्होरी वर्धा में मंगलवार को साइकिल वितरण और पालक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सरपंच, एसएमसी अध्यक्ष, पालक गण उपस्थित रहे।
साइकिल वितरण के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। प्रधानाध्यापक अशोक शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल प्रोत्साहित करना था, बल्कि उनकी शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाना भी है। ताकि छात्र नियमित रूप से स्कूल आ सकें। पालक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। पालकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रगति पर विचार विमर्श किया और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह पहल अत्यंत सराहनीय है। ग्राम पंचायत सदैव शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों और पालकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामवासियों का भी सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button