मध्य प्रदेश

सरपंच ने दौ सो में 9 आवास गायब होने की शिकायत करते हुए लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम पंचायतों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सचिवों के द्वारा किस तरह से फलीता लगाया जाकर लाभ पहुंचाने के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायतें आए दिन अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। ऐसा ही आवास गायब होने का एक मामला बेगमगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत सामने आया है जहां सरपंच ने सचिव पर आवास योजना में हेर-फेर का आरोप लगाया है।
जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चंदोरिया की दलित महिला सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत चंदोरिया में प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति पर 200 आवाज में से 9 आवास में हेरा फेरी करने का आरोप लगाया है।
सरपंच सुमत्राबाई पति मुंशी लाल ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 200 कुटीरे स्वीकृत की गई थी। जिसमें 9 कुटीरे ऐंसी है जिनकी कोई जानकारी नहीं और पता नहीं है और वह कहां है इसका पता भी नहीं है। सरपंच ने आरोप लगाया है कि सचिव के द्वारा मुझे बिना किसी जानकारी के ही अनेक अपात्र हितग्राहियों से सांठगांठ कर उन्हें कुटीर स्वीकृत कर दी गई हैं जबकि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ नहीं दिया गया। साथ ही बताया कि सचिव द्वारा वृद्ध महिला सरपंच को नजर अंदाज कर पंचायत में फर्जी तरीके से बिना सरपंच की जानकारी के अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।
उक्त आरोप लगाते हुए सरपंच सुमंत्रा बाई ने एसडीएम सौरभ मिश्रा को लिखित शिकायत कर जांच करने की मांग की है।
इस संबंध में सचिव लक्ष्मीनारायण बैध का कहना है कि मुझे चंदोरिया पहुंचे अभी एक वर्ष हुआ है मेरे कार्यकाल में 18 कुटीर ही स्वीकृत हुई है और बांकी पहले की है जिनका मुझे नहीं पता।

Related Articles

Back to top button