गलती सिरसौदा हिनोतिया महलपुर सोसाइटी की, सहकारी बैंक की परेशानी झेल रहे किसान

सिरसोदा के एक किसान के खाते में पहुंची थी एक करोड़ 31 हजार 718 रुपये फसल बीमा राशि
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सहकारी बैंक और उनके अधीनस्थ 123 सोसाइटियों का बिगड़ा ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। 790 बार गलती करने वाले बैंक अधिकारियों पर जिम्मेदारों ने नहीं दी कोई सजा। जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।वैसे तो जिला केंद्रीय सहकारी मर्यादित अर्जुन नगर में अनुभवी बैंक अधिकारियों की टीम पूरे समय हमेशा तैनात रहती है। अगर कोई बैंक अधिकारी कोई गलती करते हैं तो शिकायत जब सीसीबी सीईओ एनयू सिद्दीकी के पास पहुंचती हैं। संबंधित दोषी लेखापाल और सहायक लेखपाल पर न तो कोई कार्रवाई की और ना ही उन्हें शोकाज नोटिस जारी किया। दोषियों पर सीईओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना जनचर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री कमल पटेल ने करोड़ों रुपये की फसल बीमा क्लैम किसानों के खातों में वन क्लिक के जरिए जमा कराई है। रायसेन जिले की 18 सहकारी बैंक शाखाओं सहित 113 कृषक सेवा सहकारी पर नियंत्रण के प्रति बैंक सीईओ सिद्दीकी जिम्मेदार हैं।लेकिन उनके द्वारा दोषियों को अभयदान देना कुछ समझ से परे है।इतना ही नहीं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक रायसेन हेड आफिस में बैठे अधिकारियों की गलती पर बजाय कार्यवाही करने के पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।ऐसा ही 19 मार्च 2022 को एक मामला सामने आया है। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अलर्ट के माध्यम से सिरसोदा निवासी किसान गनेश राम लोधी के बैंक खाते में एक करोड़ 31 हजार 718 रुपये की फसल बीमा पहुंच जाती है। लेकिन किसान के मोबाईल पर मैसेज भेजने में कोताही बरती जाती है। पता चला है कि गलती सुधारने के लिए रविवार को हेड ऑफिस खोलकर किसान के खाते थे वह बड़ी रकम बैंक अधिकारी वापस लेने में कामयाब हो जाते हैं।वह बताते हैं कि तकनीकी फाल्ट की वजह से बड़ी रकम किसान गनेश राम लोधी के बैंक खाते से वापस लेने में सफल हो गए।



