अधिकतम तापमान का पारा 41 डिग्री न्यूनतम पारा पहुंचा 22 डिग्री सेल्सियस, 3 दिन ऐसा ही बना रहेगा असर
सहित जिले भर में चली लू भरीं हवाएं
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। लगातार तीन दिन से पड़ रही तेज गर्मी का असर शनिवार को भी रहा। तेज धूप और पश्चिम की गर्म हवा से तापमान 41 डिग्री पर स्थिर रखा, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर रहा। रात में भी न्यूनतम तापमान 22 रिकॉर्ड में लिया गया, जो 1 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पारे की रफ्तार और भी इजाफा होगा। यानी यह 41 डिग्री को भी पार करने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी बढ़ने की दो वजह रहीं। एक तो दिन में तेज धूप खिली। दूसरे हवा का रुख पश्चिमी रहा।यह हवा राजस्थान की ओर से आ रही है। वहां से चलने वाली हवा गर्म व सूखी रहती हैं। इसी वजह से नमी घट जाती है और तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को सुबह नमी 26 प्रतिशत और शाम को 22 फीसदी दर्ज की गई। धूप चटकने से सुबह 6 घंटे में ही पारा 8 डिग्री ऊपर चढ़ गया था। मौसम वैज्ञानिकों डॉ एसएस तोमर का कहना है कि सूखी हवा और नमी के कम होने से अगले तीन-चार दिन में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।



