धार्मिकमध्य प्रदेश

नवरात्रि का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है : राज्यमंत्री लोधी

मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

जबेरा । जबेरा बिधानसभा में धार्मिक कार्यों सम्मिलित हुए प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी जबेरा विधानसभा के ग्राम हिनौती आजम, झरौली, परस्वाहा, खेड़ार, भाटखमरिया में मां दुर्गा के दर्शनों के लिए पहुंचे थे, जहां आरती में सम्मिलित होकर मां की चरण वंदना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहां कि नवरात्रि का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। ‘यह मेरा है, यह पराया है’ जैसी गणना छोटे चित्त वाले लोग करते हैं. वहीं, उदार चित्त वाले लोग पूरे विश्व को ही अपना परिवार मानते हैं। सनातन धर्म का मूल संस्कार और विचारधारा है इसका अर्थ है धरती ही परिवार है।

Related Articles

Back to top button