तहसील कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग: आवक जावक रूम में खाक हुआ सरकारी रिकॉर्ड
जांच के बाद नुकसान का हो पाएगा आंकलन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय के सांची रोड स्थित तहसील कार्यालय के आवक जावक रूम में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग के गोले भड़कने लगे। आग को चौतरफा देखकर कर्मचारी पटवारियों में अफरातफरी मच गई। सरकारी राजस्व रिकार्ड आग की चपेट में खाक हो गया है। मौके पर पहुंची नगर पालिका की फायर ब्रिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक काफी देरी हो चुकी थी। आवक जावक रिकार्ड रूम में लगी आग की वजह से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित तमाम जरूरी सरकारी रिकार्ड आग में खाक हो गए। और जो बचा वो दमकल से के पानी की बौछार से गिले हो गए। प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच की बात कर रहे हैं। जला हुआ रिकॉर्ड महत्वपूर्ण है या नहीं ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने बताया कि नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।



