मध्य प्रदेश

पेड़ से टकरा कर पलटा ट्राला, चालक परिचालक बाल बाल बचे, हादसे का देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

राहगीर, ग्रामीण ट्राला से डीजल निकालते नजर आए
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले थाना तेजगढ़ क्षेत्र के कंसा के पास भीषण सड़क हादसा सामने आया है एक बेकाबू ट्राला पेड़ से टकरा कर पलट गया हादसा इतना खतरनाक था की ट्राला का स्टेरिंग वाला हिस्सा पीछे ट्राला की बॉडी पर चढ़ गया था हादसे में चालक परिचालक बाल बाल बच गए क्योंकि रात्रि में पलटे ट्राला की घटना स्थल पर देखा तो चालक परिचालक मौके नदारत मिले है ट्राला क्रमांक एच आर 46 एफ 7529 में लोहे के इंगल से भरा हुआ था और जैसे ही तेज रफ्तार से पेड़ से टकराते ही स्टेरिंग हिस्सा पीछे ट्राला पर चढ़ गया वही तेज रफ्तार ट्राला जिस पेड़ से टकराया था वह पेड़ जमींदोज हो गया है ट्राला लोहे के इंगल भरे हुए थे और जबलपुर से दमोह की और जा रहा था राहगीरों ग्रामीणों ट्राला से डीजल निकालते नजर आए।

Related Articles

Back to top button