मध्य प्रदेश

बेश कीमती भूमि को वन विभाग ने कराया भूमाफियाओं के चुंगल से मुक्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला वन मंडलाधिकारी विजय कुमार के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन भूमि को भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त कराने का अभियान तेजी से चल रहा है इसी क्रम में बेगमगंज वनपरीक्षेत्र के अंतर्गत लाखों रुपए की भूमि मुक्त कराई गई है।
रेंजर अरविंद अहिरवार की एक माह से लगातार कार्रवाई से भू माफिया सागौन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है लगातार बेगमगंज रेंज के वन कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं फिर एक बार 12 एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।
ग्राम भुरेरु के कक्ष क्रमांक आर एफ 67 में रामबरन रजक ,कमलेश अहिरवार आत्मज बेनी अहिरवार ,गन्धर्व अहिरवार, छतर सिंह आदि निवासी ग्राम भुरेरु द्वारा वनभूमि पर अतिक्रमण करने की कोशिश की जा रही थी जिसे मौके पर पहुंच कर वन स्टाफ द्वारा करीब 12 एकड़ वन भूमि से बेदखली की कार्रवाई की जाकर सागौन, बाबुल के बीज का छिड़काव कर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है उक्त कार्रवाई में डिप्टी डेंजर जी एस बरेले, वनरक्षक शरद शर्मा, वनरक्षक विकास साहू, वनरक्षक बृजकिशोर तिवारी, बेनी ठाकुर ,घनश्याम ठाकुर, मुन्ना अहिरवार एवं ग्राम वन समिति भुरेरु के अध्यक्ष एवं वन समिति सदस्य उपस्थित रहे।
वन भूमि मुक्त कराने के बाद वन भूमि को चारों तरफ से तार फेंसिंग की जा रही है और उसमें शू बाबूल, खैर का बीज सागौन के पेड़ और मुनगा के पेड़ लगाए जा रहे हैं भूमि के चारों तरफ जेसीबी से एक नाली खोदकर तार फेंसिंग करके सुरक्षित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अभी तक वन परिक्षेत्र बेगमगंज के अंतर्गत विभिन्न स्थानों से जो वन भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है उसकी कीमत कई करोड़ आंकी जा रही है।

Related Articles

Back to top button