क्राइम

सरफिरे ने दारू पीकर तोड़ी हनुमान की मूर्ति, चंदघंटों में पहुंचा जेल

पनागर थाना क्षेत्र के ग्रामीण की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र सीमा अंतर्गत आने वाले ग्राम में बड़ा ही विचित्र मामला प्रकाश में देखने को मिला है यहाँ एक सर फिरे युवक ने दारू पी कर हनुमान की मूर्ति को तोड़ दिया साथ ही मंदिर में लगा हुआ घंटा भी निकाल लिया! जैसे ही इस घटना की जानकारी गाँव में लगीं सभी लोग हैरान हो गये! और तत्कालीन इस घटना की जानकारी पनागर थाना पुलिस को दी गईं! और बिना देर किये हुये पनागर थाना पुलिस ने उसे चंदघंटों में पकड़कर जेल भेज दिया!
थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम मनियारीकला थाना पनागर को दिनांक 13 जून 2024 को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति के द्वारा हनुमान मंदिर में रखी हुई मूर्ति को तोड़ दिया गया है और वहाँ लटका हुआ पीतल का घंटा भी ले गया है! घटना की जानकारी लगते ही सहायक उप निरीक्षक स्वदेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज करते हुये मामले की खोजबीन शुरू कर दी! खोजबीन में पता चला कि गाँव के बने हनुमान मंदिर में सर फिरे आरोपी सौरभ बर्मन ने हनुमान की मूर्ति सिंदूर लगा हुआ तोड़ दी और चैन में लटका हुआ पीतल का घंटा भी चुरा ले गया था! सौरभ बर्मन के द्वारा किये गये कृत्य और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुये उसे चंदघंटों में पकड़कर अपराध की धारा 295, 379 भादवि अपराध क्रमांक -761/2024 दर्ज करते हुये जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button