सुबह 8 बजे से शहर में छा रही धुंध:24 घंटे में 1.6 डिग्री गिरकर पारा 14.6 डिग्री पर पहुंचा, सीजन की सबसे ठंडी रही रात
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली । मौसम का न्यूनतम पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सीजन की सबसे ठंडी रात रही। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री गिरा है। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे आ गया है। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट आई और पारा 30.1 डिग्री पर पहुंच गया। जो सामान्य है। सुबह की आद्रता 55 और शाम की 39 रही। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।लोगों ने तेज ठंड से बचने के लिए गर्म ऊनी कपड़े मफलर और टोपे पहनना शुरू कर दिया है।कड़ाके की सर्दी से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है।
सुबह 8 बजे से ही शहर में छा रही है आसमान में धुंध
अचानक से तापमान गिरने का ही असर रहा कि सुबह 8 बजे तक धुंध छाई रही। लोगों को दिन में भी हल्की ठंड का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी एकदम से तेज ठंड पड़ने की उम्मीद कम ही है। अगर हवाओं के रुख में कोई बदलाव होता है या फिर बर्फबारी शुरु होती है तो ही रायसेन शहर समेत जिले में तेजी से ठंड का पड़ना शुरु होगी। अभी जो स्थिति है उसके अनुसार नवंबर के तीसरे सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड शुरु होगी।