मध्य प्रदेश

बिजली कंपनी द्वारा दिए जा रहे भारी भरकम बिल ग्रामीणाों ने कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिलवानी। गुरूवार को ग्राम सर्रा खुर्द के ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन लगे हुए दो दिन होने के उपरांत तीसरे दिन से ही बिजली के बिल प्रदान किए जाने एवं विद्युत उपलब्धता न होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायाब तहसीलदार लखनलाल सोनानिया को ज्ञापन सौपा गया। दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया गया ग्राम सर्रा खुर्द ग्राम पंचायत हिनोतिया में बिजली विभाग द्वारा माह अगस्त में बिजली के कनेक्षन ग्रामवासियों के लगाए गए थे और तीसरे दिन के उपरांत ही बिजली विभाग द्वारा विद्युत बिल दे दिए गए। ग्राम में बिजली विभाग द्वारा विगत पांच दिनों से बिजली की उपलब्धता नहीं करवाई जा रही है जिस कारण ग्रामवासी दूसरे ग्रामों में जाकर अपनी गेहूं पिसाई व अन्य कार्यों को करवा रहे है जिससे परेषानियों का सामना करना पड रहा है। तीन से चार हजार रूपए के बीच बिजली बिल आ रहे है जबकि विद्युत का कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस प्रकार एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर बिजली विभाग द्वारा इस प्रकार बिजली कनेक्षन लगाकर तीसरे दिन से ही भारी भरकम बिजली बिल प्रदान किए जाने के संबंध में जांच की जाकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुखराज पटेल, सुखराम, रामभरोसे, हरभजन, बडे़लाल, संतोष आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button