कृषिपर्यावरण

पश्चिमी हवा से चढ़ा पारा, दिन में चुभने लगी तेज धूप हरी गेंहू की सूखने लगीं फसलें, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम रहा 19 डिग्री

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। वैसे मार्च के पहले सप्ताह से तापमान चढ़ने लगता है।लेकिन इस बार दिन का पारा कम हीपश्चिमी हवा से चढ़ा पारा, दिन में चुभने लगी तेज धूप हरी गेंहू की सूखने लगीं फसलें, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम रहा 19 डिग्री रहा। सोमवार को तेज धूप के बाद तापमान में इजाफा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी तक उत्तर-पूर्व की ओर से आ रही हवाओं ने तापमान को स्थिर रखा था। लेकिन अब पश्चिमी हवा की वजह से पारा चढ़ रहा है। पिछले दिनों जो ठंडक का असर था, वह अब पूरी तरह से गायब हो चुका है। उसकी जगह तीखी और तेज धूप ने ले ली है।वैसे शरीर में चुभन महसूस करने वाली तेज धूप गर्म हवाओं के थपेड़े होली दहन के बाद हुआ करती थी।लेकिन तेजी से बदलते ग्लोवल वार्मिंग सिस्टम के चलते मौसम पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि सोमवार को पारा 36 डिग्री के पार जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस आंका गया।पारा ऐसा चढ़ा की सुबह साढ़े 11.30 बजे ही पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह से ही गर्मी अपना तेवर दिखाने लगेगी।

Related Articles

Back to top button