धार्मिक
हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित
सिलवानी। रविवार को बजरंग चैराहे स्थित श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर पर श्री हिन्दू उत्सव समिति सिलवानी की होली चल समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चल समारोह 18 मार्च को सुबह 9 बजे से श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा से बजरंग चैराहे तक चल समारोह निकाला जाएगा और बड़े ही हर्षउल्लास पूर्ण होली का पावन त्यौहार मनाया जाएगा। इस दौरान हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण यादव, महेश नामदेव, गजेंद्र गुप्ता, मदन रघुवंशी, मुन्ना यादव, रिंकू श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।



