मध्य प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रभारी मंत्री ने उपयंत्री मनीष हल्दकार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । आजादी की 78 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, परिवहन एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह एवं कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्रामीण यांत्रिक सेवा ढीमरखेड़ा में पदस्थ उपयंत्री मनीष हल्दकार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । यह सम्मान समारोह झिंझरी पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया था। इस मौके पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, जनपद सीईओ यजुर्वेद कोरी, आनंद उसरेठेआदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button