शराब पैकारियों को चलाने में ठेकेदार के हौसले बुलंद प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचीं जा रहीं शराब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शराब दुकान उमरियापान के ठेकेदार द्वारा लायसेंस की आड़ में गांव-गांव पैकारिया खुलवाकर शराब बिकवाने का काम कर रहीं हैं। ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा खुलेआम गांव-गांव शराब पहुंचाई जा रही है और वहीं से शराब का विक्रय किया जाता है।
स्मरण रहे कि उमरियापान शराब दुकान में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं किया गया और अधिक दामों में शराब बेचने की जानकारी प्राप्त हुई।
सरकार द्वारा आये दिन शराब दुकानों में तय दर से अधिक दाम पर वसूली की शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुये यह व्यवस्था लागू की थी कि शराब दुकान संचालक अब अनिवार्य रुप से बिल सभी ग्राहकों को देंगे लेकिन ठेकेदार किस तरह से बेलगाम हो रहे है इसकी बानगी उमरियापान स्थित शराब दुकान में देखने को मिल रही है जहां पर सभी नियमों को रौंदते हुये शराब लेने पर बिल नहीं दिया जाता है और जो व्यक्ति बिल की बात दुकान कर्मचारी से करता है तो उल्टा दुकान कर्मचारी द्वारा यह कह दिया जाता है कि लेना है लो बिल नहीं देंगे । सवाल यह उठता है कि यदि संबंधित शराब दुकान में निर्धारित रेट के अनुसार शराब का विक्रय किया जा रहा है तो बिल देने में क्या परेशानी है। बिल देने में आनाकानी करने से एक बात स्पष्ट हो रही है कि शासन द्वारा निर्धारित रेट से अधिक में मदिरा का विक्रय किया जा रहा है और मदिरा प्रेमियों को खुलेआम लूटने का काम किया जा रहा है।



