
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गुरूवार की शाम को मौसम के मिजाज बिगडने मे देर नही लगी और देखते ही देखते आकाश काले बादलो से ढंक गया इसी दौरान चली तेज आंधी तूफान अंधड से चीमा ढाना नीम घाटी के पास सडक किनारे लगे पेड की शाखाये व पेड टूटकर सडक पर आ गिरे , गौरझामर मे शाम सात बजे से हुई तेज वारिस से मावठ लग गयी इस वारिस से किसानो को जायद फसल के लिये लाभ के अच्छे आसार बताये जा रहे है गुरुवार को होने वाले लगुन फलदान शादी भोज आदि के मांगलिक समारोह तेज आंधी-तूफान वारिस से प्रभावित हो गये, बर्षा होने तक करीब एक घंटा गौरझामर की बिजली गुल रही इससे लोग परेशान रहे।



