तहसीलदार के आदेश की उड़ रही धज्जियां, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बांध में शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है जिसकी अनेकों बार शिकायत 181 एवं तहसीलदार एसडीएम कलेक्ट्रेट जनसुनवाई मैं भी की गई है पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई तहसीलदार के द्वारा 28.09.2021 को 5 लोगों के खिलाफ बेदखली आदेश जारी किया गया जिनमें से तीन व्यक्तियों सुंदरलाल, कमलेश पटेल, लाल सिह की 35 साल पुरानी दुकान तोड़ी गई बाकी 2 लोगों की हीरालाल पटेल व मोती पटेल की दुकाने तो तोड़ दी गई पर पुनः दुकान बनाकर अपना धंधा कर रहे हैं मोती पटेल का तो मकान ही नहीं तोड़ा गया जो भेदभाव पूर्ण है पुनः 25.01.2022 संदीप पटेल जवाहर पटेल एवं राम भक्त गुप्ता का बेदखली आदेश तहसीलदार ढीमरखेड़ा के द्वारा जारी किया गया लेकिन आज दिनांक तक अनावेदको का कब्जा नहीं हटवाया गया। समस्त ग्राम वासियों की शिकायत के अनुसार जल्द से जल्द शासकीय भूमि से कब्जा हटवाया जाए। बांध ग्राम के अनेकों लोगों के द्वारा 181 में शिकायत की गई है।



