क्राइम

महिला सरपंच और उसका पति को लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

कपिलधारा कूप के बिल के भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
छतरपुर । एमपी की लोकायुक्त पुलिस सागर ने छतरपुर जिले घुवारा के एक ग्राम की महिला सरपंच और उसके पति को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कपिल धारा कूप के बिल के भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। सागर लोकायुक्त की टीम ने बमनौरा कलॉ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को ट्रैप की कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक महेंद्र प्रताप सिंह लोधी के दादा के नाम पर कपिल धारा कुआ स्वीकृत हुआ था। बड़ामलहरा जनपद पंचायत के ग्राम रामटोरिया की सरपंच बबली आदिवासी द्वारा कुएं का 2 लाख 87 हजार का बिल पास होना था।
बबली ने महेंद्र से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। महेंद्र ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में की थी। शनिवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने सरपंच बबली और उसके पति सुनील आदिवासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि 7 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला सरपंच बबली और उसके पति सुनील को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जिनकी गिरफ्तारी हो गई है। पति को सहआरोपी बनाया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक पीएस बेन और स्टाफ शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button