लक्ष्मीनारायण हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली थानांतर्गत ग्राम सिलवाह में हुई 45 वर्षीय दलित लक्ष्मीनारायण सिलावट की हत्या के आरोपियों को सोमवार बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
आरोपी पर्वतसिंह, वीरेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि ग्राम सिलवाह में 25 अक्टूबर को लक्ष्मीनारायण सिलावट की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी, हत्या के आरोपिओ को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी को नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया गया उसके भाई वीरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया। हत्या की बजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
घटना को लेकर परिजनो ने लक्ष्मीनारायण सिलावट की हत्या का आरोप की आशंका मृतक की पत्नी कलाबाई और बड़े भाई अर्जुन सिंह के द्वारा तीन व्यक्तियों के द्वारा लक्ष्मीनारायण को घर से बुलाया कर ले जाने की बात कही थी
मृतक तालाब के किनारे पड़े मिले थे जिसे परिजन बरेली के सिविल अस्पताल लेकर आए । जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर दिया था।



