इलाज कराने आए युवको ने डॉक्टर से की मारपीट, घटना का संज्ञान लेने आए सीएमएचओ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है रविवार की शाम को पैर में चोट का इलाज कराने आए युवक के साथियों द्वारा आपस में गाली गलौज किए जाने से रोकना डॉक्टर के लिए महंगा पड़ गया आधा दर्जन युवकों ने डॉक्टर अमन सेन के साथ हाथापाई कर दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं घटना की जानकारी लगते ही सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सोमवार को सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि अस्पताल स्टाफ से इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट पर पुलिस ने
आरोपी एकाशं दुबे, अनुज, सत्यम, रोशन, अक्षय और आयुष के विरुद्ध धारा 132/121-1 296 351 एवं 3 / 5 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना का संज्ञान लेने आए सीएमएचओ दिनेश खत्री ने
अस्पताल स्टाफ की बैठक लेकर रात की घटना की जानकारी ली और कहा की डॉक्टर से इस तरह से व्यवहार करना बर्दाश्त के बाहर है आगे से ऐसा ना हो एवं डॉक्टर्स से भी कहा कि मरीज के प्रति संवेदनाएं और व्यवहार ठीक रखें ताकि मरीज और डॉक्टर के बीच में संबंध बना रहे साफ सफाई को लेकर के संबंधितों को निर्देश दिए।



