मध्य प्रदेशव्यापार

सड़कों पर बे-रोकटोक दौड़ रही बिना नंबर और रिफ्लेक्टर की ट्रैक्टर-ट्रॉली रात में नहीं दिखने से हादसे की आशंका

सिलवानी । नगर सहित हाइवे पर बेधडक दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां प्रशासन की लापरवाही का बड़ा उदाहरण पेश कर रही है। नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियों मनमर्जी से संचालित हो रही है। ट्रैक्टरों पर न नंबर है ना ही ट्रॉलियों पर सुरक्षा साधन दिखाई देते है। स्थानीय प्रशासन भी लापरवाही बरत रहा है। पिछले कई वर्षों यही गतिविधियां चलती आ रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से कई हादसे हो चुके है, लेकिन प्रशासन मौन है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर न तो रेडियम लगा है न ही कोई संकेतक नजर आ रहा है। बल्कि नंबर के स्थान पर स्वयं के विज्ञापन जरूर छपे हैं। सीमेंट पर चलने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों का तो कलर भी समझ नहीं आता। रात में यदि ये ट्रैक्टर-ट्राली सामने चल रहीं हो तो दिखाई भी नहीं देगी। ऐसी स्थिति में हादसा होना तय है। किसानी कार्यों के लिए बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एजेंसी संचालक या वाहन मालिक बिना कामर्शियल परमिट के ईट, सीमेंट, रेत और गिट्टी सहित अन्य सामान ढोने में लगे है। इतनी लापरवाही के बाद भी इन पर जिम्मेदारों की मेहरबानी बनी हुई है। कोई कार्रवाई नहीं होती।

Related Articles

Back to top button