हेल्थ
वरिष्ठ नागरिकों के बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी के कर्मचारी नगर के विभिन्न वार्ड में घर घर जाकर 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लोग अपना आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं । आयुष्मान कार्ड के लिए वरिष्ठ नागरिकों का बीपीएल सूची में होना अनिवार्य नहीं है। आयुष्मान कार्ड धारक का निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पांच लाख रुपए का निःशुल्क इलाज होता है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया गया है।



