मध्य प्रदेश

चौरसिया समरसता समागम मेले में समाज के विवाह योग्य लड़का लड़कियों ने मंच से दिये अपने परिचय

16 जोडे परिणय सूत्र मे आबध्द

सागर । सोलह युवक युवतियो ने अपने मन पसंद जीवन साथी का चयन कर फिजूल खर्ची को रोकने व दहेज रुपी दानव से मुक्ति पाकर चौरसिया समाज सागर व्दारा आयोजित सामुहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन मे भाग लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई व सात फेरे लिये, इस अवसर पर प्रत्येक जोडे को कल्पधाम ग्रुप सागर व्दारा 21 हजार रु व सागर विधायक शैलेंद्र जैन व्दारा 11 हजार रू की नगद राशि भेंट की गई। पहले दिन परिचय सम्मेलन मे समाज के विवाह योग्य युवक युवतियो ने समाज के विशाल परिचय मंच पर उपस्थित होकर अपने अपने परिचय दिये इस अवसर पर परिचय श्रृंखला के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिनका सभी ने मंत्रमुग्ध होकर स्वजातिय बंधुओ ने आंनद लिया। ये सभी कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे । व्दितीय आदर्श परिणय दिवस पर सुबह अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय व मप्र प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की) की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई जिसमे बारह सूत्रीय एजेंडे पर बिंदुबार चर्चा की गई. इस अवसर पर वक्ताओ ने अपने वक्तव्य मे समाज की सत्ता व संगठन मे हो रही घोर उपेक्षा पर आक्रोश व्यक्त किया शासन व्दारा अभी तक पान निगम नही बनाने, चौरसियो की पान पंचायत नही बुलाने , पान को कृषि का दर्जा नही देने, पान बरेजो क़ो शासकीय सुविधाये आर्थिक सहायता क्षतिपूर्ति राहत राशि अनुदान , चौरसिया परिवार के नव युवको को नौकरियां स्वरोजगार हेतु बिना ब्याज ऋण नही मिलने पर खेद जताया गया इन सबके लिये समाज ने दो-टूक संघर्ष का रास्ता अपनाने और जब तक मंजिल नही मिल जाती तब तक लडाई जारी रखने पर जोर दिया गया। सामुहिक आदर्श विवाह सम्मेलन मे विधायक ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति मे सभी जोडे को शुभाशीष प्रदान किये। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया पहलवान व पदाधिकारिय़ो ने सम्मेलन की उल्लेखनीय सफलता पर सभी आमंत्रित अतिथियो स्वजातीय बन्धुओ महासभा पदाधिकारियो नवयुगल जोडो उपस्थित जन मेंदनी का आभार व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाये दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button