मैं कोरोना वॉलिंटियर्स का तीन दिवसीय का आवासीय प्रशिक्षण
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया, साईंखेड़ा।
नरसिंहपुर। बुधवार को सेन्ट आर. सेटी नरसिंहपुर में “मैं कोरोना वॉलिंटियर्स” तीन दिवसीय का आवासीय प्रशिक्षण से प्रारम्भ हुया जो 15 जुलाई तक चलेगा । जिसमें नरसिंहपुर जिले के समस्त कोरोना वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसमें बुधवार को जिला पंचायत सीईओ के. के. भार्गव, आयुष विभाग से श्रीमती चौहान, जिला क्षय अधिकारी डॉ देवेंद्र रिपुदमनसिंह, एसडीएम विश्वास और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समन्वयक जयनारायण शर्मा के निदेशन में शुरुआत हुई। प्रारम्भ में सरस्वती पूजन के पश्चात प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ जिनमें ब्लाक समन्वयक राममोहन रघुबंशी, धमेंद्र चौहान, माधवी पाठक, प्रतीक दुबे, परामर्शदाता राकेश खेमरिया, कमलस्वरूप शर्मा, बाबूलाल नोरिया, रामभजन केवट, एवं कोरोना वॉलिंटियर में आशुतोष स्वामी, सोनू महाराज ( नीतेश) रुचि जैन, प्रीति जैन, नीलम, प्रीति रैकवार, आरती रैकवार, सेलजा गुप्ता, सौरभ कौरव, शुभम तिवारी, शेलेन्द्र कौरव, अंकित पटैल, योगेश कौरव, राजा चड़ार, रामभजन केवट, विजय कौरव, सुरेंद्र कुमार शर्मा, लक्ष्मीप्रसाद विश्वकर्मा, संदीप कौरव, रोहित कौरव, जिंदेन्द कौरव, रामसनीह कौरव, सत्यपाल सिंह राजपूत, साबसिंह लोधी, राधेश्याम मलाह, रघुनंदन लोधी आदि वॉलिंटियर उपस्थित रहे । इस दौरान कोरोना काल में “कोरोना वॉलिंटियर्स” ने कठिन समय में निःशुल्क सेवाएं दी है । लोगों को वेक्सिनेशन सेंटर में इन लोगों को वैक्सीन लगाने, दो गज की दूरी बनाकर लाइन लगवाकर बहुत सराहनीय कार्य किया है । और नरसिंहपुर जिले को कोरोना मुक्त अभियान में योगदान दिया है। इसी के तहत कोरोना वॉलिंटियर आशुतोष स्वामी ने बताया है कि यह निःशुल्क सेवाएं देने में मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं हुई, लोगों को वेक्सीन लगवाने में तत्पर एवं लोगों को वैक्सीन के लाभ समझाते रहते हैं।



