पर्यावरणमध्य प्रदेश

नगर को हरा-भरा बनाने नगर परिषद ने लगाए 10 फीट लंबे 50 पौधे

फोरलेन डिवाइडर पर किया गया पौधरोपण, नागपुर से मंगवाए गए पाम और टरमिया के पौधे
सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी द्वारा नगर को हरियाली से आच्छादित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के पहले चरण में नगर के फोरलेन मार्ग के मध्य स्थित डिवाइडर पर लगभग 10 फीट ऊंचाई वाले 50 पौधों का रोपण किया गया।
इन पौधों में विशेष रूप से पाम और टरमिया प्रजाति के पौधे शामिल हैं, जिन्हें नागपुर से मंगवाया गया है। इन आकर्षक और दीर्घायु पौधों से नगर की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी बेहतर होगा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण, सीएमओ सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, प्रदीप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button