Today Panchang आज का पंचांग रविवार, 09 जून 2024
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचांग 🧾
रविवार 09 जून 2024
भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।
🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – ज्यैष्ठ मास
🌒 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि : रविवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 03:44 PM तक उपरांत चतुर्थी
✏️ तिथि स्वामी : तृतीया तिथि के देवता हैं यक्षराज कुबेर। इस तिथि में कुबेर का पूजन करने से व्यक्ति धनवान बन जाता है।
💫 नक्षत्र : नक्षत्र पुनर्वसु 08:20 PM तक उपरांत पुष्य
🪐 नक्षत्र स्वामी : नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति है। राशि स्वामी बुध हैं. नक्षत्र की देवी अदिति हैं।
⚜️ योग : वृद्धि योग 05:20 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग
⚡ प्रथम करण : गर – 03:44 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : वणिज – 03:54 ए एम, जून 10 तक विष्टि
🔥 गुलिक काल : रविवार को शुभ गुलिक काल 02:53 पी एम से 04:17 पी एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – सायं 16:34 बजे से 17:56 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
⚜️ दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो पान एवं घी खाकर यात्रा कर सकते है।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:46:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:22 ए एम से 05:23 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:53 ए एम से 12:48 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:17 पी एम से 07:37 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:18 पी एम से 08:19 पी एम
💧 अमृत काल : 05:52 पी एम से 07:31 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:00 ए एम, जून 10 से 12:41 ए एम, जून 10
🪷 रवि पुष्य योग : 08:20 पी एम से 05:23 ए एम, जून 10
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग : 08:20 पी एम से 05:23 ए एम, जून 10
❄️ रवि योग : 08:20 पी एम से 05:23 ए एम, जून 10
🚓 यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारम्भ करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
💁🏻 आज का उपाय-विष्णु मंदिर में सवा किलो आम चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग, महाराणा प्रताप जयंती, भगवान बिरसा मुंडा जयन्ती, सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी जन्म दिवस, भारतीय राज नेता ललितेश्वर प्रसाद शाही स्मृति दिवस, भारतीय सिख सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर शहीद दिवस, अभिनेत्री सोनम कपूर जन्म दिवस, राष्ट्रीय भोजन तैयारी दिवस, कोरल त्रिकोण दिवस, राष्ट्रीय बाल दिवस, राष्ट्रीय स्ट्रॉबेरी रूबर्ब पाई दिवस, राष्ट्रीय डोनाल्ड डक दिवस, विश्व प्रत्यायन दिवस, नेशनल अर्ल डे
✍🏼 विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी जाती है।
🏝️ Vastu tips 🗽
घर की दक्षिण दिशा में आपको कभी भी सोने चांदी के जेवर नहीं रखने चाहिए।
वास्तु में इस दिशा को यम की दिशा कहा जाता है इसलिए इस दिशा में सोने-चांदी जैसे कीमती जेवर रखकर घर में नकारात्मकता आ सकती है। साथ ही धन लाभ की जगह धन हानि ज्यादा हो सकती है। माना जाता है कि जो लोग घर की दक्षिण दिशा में जेवर रखते हैं माता लक्ष्मी उन से रूठ जाती हैं, यानि उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसलिए गलती से भी इस दिशा में जेवर न रखें।
इसके साथ ही टूटे बॉक्स में भी जेवरों को रखना गलत माना जाता है। जेवर रखने के लिए आपको अच्छे बॉक्स का इस्तेमाल करना चाहिए और जिस स्थान पर गहने रखें हैं उसे भी समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।
कई लोग पूजा घर में गहने रख देते हैं, वास्तु की मानें तो ऐसा करना भी सही नहीं माना जाता। पूजा घर में गहने रखने से आर्थिक परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। इसलिए इस स्थान पर भी गहने रखने से आपको बचना चाहिए।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
हाइपरटेंशन: जो लोग रात में अधिक देर तक खर्राटे लेते हैं उनमें हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप की बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। यह समस्या 83% पुरुषों और 71% महिलाओं में देखने को मिलती है जो काफी कॉमन है।
हार्ट अटैक: हल्के या कभी-कभार आने वाले खर्राटे आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होते हैं। लेकिन लंबे समय तक खर्राटे लेने से स्ट्रोक और दिल का दौरा जैसी कुछ स्वास्थ्य स्थितियों का खतरा बढ़ सकता है।
ब्रेन स्ट्रोक: नींद कम आने के साइड इफेक्ट पूरे शरीर पर पड़ते हैं। इसमें पहले आपका स्वास्थ्य खराब होता है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारी होने लगती हैं। यह दिक्कत बढ़ती रहती है और अंत में मरीज को ब्रेन स्ट्रोक आ जाता है।
🍹 आरोग्य संजीवनी 🍻
नारियल पानी पिएं जब लूज मोशन होते हैं तो शरीर का पूरा पानी बाहर निकल जाता है और हमारी बॉडी धीरे-धीरे डिहाइड्रेट होने लगती है. ऐसे में नारियल पानी पीने से ना सिर्फ आपके पेट को राहत मिलेगी, बल्कि लूज मोशन में भी आराम मिलेगा.
जीरे वाला पानी पिएं लूज मोशन में व्यक्ति की एनर्जी पूरी तरह से खत्म होने लगती है. क्योंकि उसकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है. ऐसे में आप एक चम्मच जीरे को पानी में उबालकर छान लें. अब इस पानी को ठंडा होने के बाद थोड़ा-थोड़ा पिएं. लूज मोशन में तुरंत आराम मिलेगा.
नमक, चीनी और पानी का घोल पीएं
नमक, चीनी और पानी का घोल लूज मोशन में सबसे आसान और सबसे असरदार उपाय माना जाता है. जब भी आपको लूज मोशन हो तुरंत एक गिलास में डेढ़ चम्मच चीनी, आधा चम्मच नमक अच्छी तरह से मिलाकर पी लें. आराम मिलेगा.
🌷 गुरु भक्ति योग 🌹
आज हम आपको आचार्य श्री गोपी राम की एक ऐसी नीति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि जीवन में कुछ फैसले बहुत सोच-समझ कर लेना चाहिए।
कर्मायत्तं फलं पुंसां बुद्धि: कर्मानुसारिणी।
तथापि सुधियश्चार्याः सुविचार्यैव कुर्वते॥
आचार्य श्री गोपी राम अपनी इस नीति में कर्म के बारे में बताते हुए कहते हैं कि कर्मफल व्यक्ति के कर्म के अधीन ही रहता है। मनुष्य की बुद्धि भी कर्म के अनुसार ही कार्य करती है। फिर भी ज्ञानी व्यक्ति भली-भांति सोच-समझकर ही किसी कार्य को शुरू करते हैं। अगर बिना सोचे समझे आप किसी कार्य को करेंगे तो सफलता हाथ नहीं लगेगी। किसी भी कार्य को करने से पहने उसके लिए एक अच्छी नीति बनाएं तब उस कार्य में जुट जाएं, आपको सफलता निश्चित मिलेगी।
कुछ भी करने से पहले रखें इस बात का ध्यान आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल मिलता है। उनका कहना है कि प्रत्येक बात को अच्छी तरह से सोच समझ कर उसका आंकलन करने के बाद ही उस कार्य पर विचार करना चाहिए। कुलमिलाकर उनका यही कहना है कि बिना-सोचे समझे एकाएक किसी भी कार्य की शुरुआत करना ठीक नहीं है। जो भी कार्य हम करने जा रहे हैं पहले उस पर गंभीरता से विचार कर लें और सही तैयारी के साथ ही उस कार्य को करने में भलाई है। जीवन में निर्णय लेना जरूरी है लेकिन उसके लिए विचार विमर्श भी करना पड़ता है। जो लोग जल्दबाजी में फैसला लेते हैं उन्हें पग-पग पर निराशा हाथ लगती है, वहीं अगर एक सटीक योजना बना कर किसी कार्य को करते हैं तो दिमांग में यह बात स्वीकार होती है कि यहा कार्य में क्यों कर रहा हूं और इसका परिणाम क्या होगा। एकबार मन किसी बात को स्वीकार कर लेता है तो कितनी बार भी निराशा हाथ लगे व्यक्ति की हिम्मत नहीं टूटती है। कहते भी हैं मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●
✍🏼 विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी जाती है।



