डोल ग्यारस पर विमान में सवार होकर निकले भगवान, श्रद्धालुओ ने की पूजा अर्चना
सिलवानी । सोमवार को भादो मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान लड्डू गोपाल के मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें सुबह से ही देखने को मिली भगवान लड्डू गोपाल की एक झलक पाने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।
भगवान लड्डू गोपाल विमान में विराजमान होकर डोल ग्यारस पर नगर भ्रमण पर निकले जहां हिंदू उत्सव समिति के तत्वधान में करीब 1000 वर्ष पुराने प्राचीन श्रीराम मंदिर जमुनिया पुरा से प्रारंभ होकर नगर में श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण विमान मे बैठकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बुधवारा बाजार, होली चौक, गांधी चबूतरा, बजरंग चौराहा होते हुए बुधवारा बाजार होली चौक से राम मंदिर जमुनियापुरा पहुंची जहां भगवान को जलविहार कराया गया साथ ही महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया, साथ ही तहसील के काठिया मंदिर से भी भगवान श्री कृष्ण लड्डू गोपाल विमान मे बैठकर नगर में निकले
इस भव्य विशाल शोभायात्रा में श्री कृष्ण भगवान की भव्य झांकी सजाई गई साथ ही भजन मंडली सहित युवा डोल बाजो की धुन पर मुरली वाले के भजनों पर थिरक रहे थे भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के भजन गाते जा रहे थे शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर फूल बरसा कर भक्तों द्वारा भगवान को माखन, मिश्री का भोग लगा कर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान से सुख शांति समृद्धि की कामना की।

