मध्य प्रदेश

आलोक संघ एवं छू लो आसमान किसने रोका है के संयुक्त प्रयास से बच्चों को बांटी गई निःशुल्क शैक्षिक सामग्री

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक संघ) एवं छू लो आसमान किसने रोका है के संयुक्त प्रयास से नवोदय जागृति अभियान के तहत रायसेन जिले में संचालित 25 निःशुल्क कोचिंग क्लासेस मैं तैयारी कर रहे सर्व समाज के बच्चों के लिए 175 से अधिक नवोदय की निःशुल्क पुस्तकें, एवं शैक्षिक सामग्री आलोक संघ द्वारा वितरित की गई, आलोक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि शनिवार को जिले भर में आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा 2025-26 हेतु आलोक की टीम द्वारा परीक्षा केंद्रों तक बच्चों को पहुंचाने एवं जिन बच्चों के पास प्रवेश पत्र नहीं थे, उनके प्रवेश पत्र तुरंत निकलवा कर परीक्षा केंद्रों पर बैठाने में विशेष सहयोग किया, यह अभियान निरंतर पिछले कई वर्षों से जारी है, जिसके तहत अभी तक जिले भर के हजारों बच्चों को आलोक संघ के द्वारा नवोदय की निःशुल्क पुस्तकें वितरित की जा चुकी है, साथ ही आलोक संघ एवं छू लो आसमान किसने रोका है की टीम द्वारा मुख्य परीक्षा से पूर्व बच्चों के मॉक टेस्ट प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट तैयार कराकर निःशुल्क कोचिंग क्लासेस एवं अन्य स्थानों पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टेस्ट कराए गए, मूल्यांकन के बाद बच्चों को आने वाले विषयगत कठिनाइयों को निरन्तर अभ्यास कराकर उनका समाधान किया गया, मॉक टेस्ट के बाद बच्चों में मुख्य परीक्षा देने से पूर्व एक नया उत्साह देखने को मिला, और आज की परीक्षा में शामिल बच्चे काफी खुश नजर आए |
आलोक संघ के मुख्य मार्गदर्शक कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे एवं छू लो आसमान किसने रोका है कि डायरेक्टर साक्षी लिल्हारे के मार्गदर्शन में देशभर के हजारों ग्रामीण एवं शहरी बच्चे निःशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासों में तैयारी करके नवोदय प्रवेश परीक्षा में चयनित हो रहे हैं |आलोक संघ एवं छू लो आसमान किसने रोका है के संयुक्त प्रयास द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क नवोदय जागृति अभियान की सभी ने सराहना की है |

Related Articles

Back to top button