मध्य प्रदेश

प्राइवेट गौशाला सहित सरकारी गौशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कामधेनु सेवा समिति द्वारा कामधेनु गौशाला का सीमित संसाधनों में संचालन कर चोटिल गौ वंश का उपचार कर उनकी सेवा जिस दिलचस्पी के साथ की जा रही है वह सराहनीय है। प्राइवेट जगह में जन सहयोग से संचालित यह गौशाला गौवंश प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा का काम कर रही है इसमें काम करने वाले लोग सच्ची भावना के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं इससे आम लोगों को भी सीख लेने की जरूरत है।
गौवंश को सड़क से हटाने के लिए नगर में संचालित प्राइवेट कामधेनु गौशाला का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम सौरभ मिश्रा ने उक्त बात वहां का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से चर्चा में कहीं। एसडीएम के साथ तहसीलदार एसआर देशमुख, वेटरनरी डॉक्टर और अन्य कर्मचारी भी साथ थे। जिन्होंने वहां सीमित संसाधनों में लोगों को चोटिल गोवंश की सेवा करते हुए पाया। अभी फिलहाल में रिटायर्ड फौजी राजेंद्र सिंह के प्लाट पर उक्त गौशाला संचालित हो रही है शासन से गौशाला की लिए भूमि की मांग कई दिनों से की जा रही है इसके बारे में भी उन्होंने समिति सदस्य बसंत शर्मा आदि से चर्चा की।
एसडीएम सौरभ मिश्रा का कहना है कि जो पशु मालिक गाय का दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर घूमने के लिए छोड़ते है उनके खिलाफ सख्त मुहिम जल्दी शुरू की जा रही है नगर पालिका के माध्यम से मुनादी करा दी गई है गोवंश के सींगों और गले में रेडियम पट्टी डालने की व्यवस्था कराई जा रही है। ताकि रात के समय वे दुर्घटना से बच सकें। एसडीएम ने गोपालपुर गौशाला का भी निरीक्षण किया वे शीघ्र ही अन्य गौशालाओं का भी निरीक्षण करेंगे और देखेंगे की वहां पर कितनी कैपेसिटी मवेशियों को रखने की है इसका निरीक्षण करने के बाद सड़क पर घूम रहे गोवंश को उनमें शिफ्ट कराएगें।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने समाजसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि वह आगे आकर कामधेनु सेवा समिति की तरह गौवंश की सेवा में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button