मध्य प्रदेश

ठेकेदार की लापरवाही से अभी तक नहीं भरे गए राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के गड्ढे

रिपोर्टर : कुंदन लाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन पर इन दिनों गड्ढों की भरमार से आवागमन प्रभावित हो रहा है गड्ढों के आकार दिनों दिन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती ही जा रही है लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आंखें बंद किए हुए हैं हमारे संवाददाता को बस एवं अन्य वाहन चालकों ने बताया कि गड्ढों को भरने के लिए ठेकेदार के माध्यम से हाल के दो-तीन दिनों में जो असफल प्रयास किए जा रहे हैं उससे नहीं लगता के गड्ढे भर भी पाएंगे मिट्टी मुरम से भरे जा रहे गड्डे सुविधा के स्थान पर असुविधा पैदा कर रहे हैं गिट्टी मिट्टी उखड़ने से पूरा रोड गिट्टी मय हो रहा है जिससे वाहनों के टायरों को नुकसान हो रहा है वाहन चालकों ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 की सबसे ज्यादा दुर्गति क्षति व गड्डे देवरी से लेकर सागर तक के बीच में सर्वाधिक देखे जा रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से संबंधित अधिकारी चितौरा टोल प्लाजा पर नियुक्त होने के बावजूद एवं गश्ती वाहन प्रतिदिन सड़क की चेकिंग करने निकलने के बाद भी गड्ढों का नहीं भरा जाना बेहद चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है वाहनों को लहराते हुए गड्ढों को बचाते हुए चलाना पड रहा है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस ओर तत्काल ध्यान दे जिससे गड्डे भरने की कार्यवाही तेज हो सके।

Related Articles

Back to top button