मध्य प्रदेश
हिमांशी राय ने 95 % अंक प्राप्त किए,
सिलवानी | मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 2025 घोषित किया गया। जिसमें पुष्पा विद्यालय की कक्षा 10 वीं की छात्रा हिमांशी राय पिता विजय कुमार राय (गुड्डू) ने 95.2 प्रतिशत प्राप्त कर सफलता हासिल की।
हिमांशी की इस सफलता पर सहपाठियों, परिजनों, शिक्षकों आदि द्वारा बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। हिमांशी का सपना एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का हैं। ताकि वह महंगे उपचार से वंचित मरीजों का उपचार कर सके।



