रिश्तेदारी में जा रहे तीन बाइक सवारों को सामने से बेलोरो ने मारी टक्कर
टक्कर मार फरार हुए चालक, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रिश्तेदारी में जा रहे तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने गुरुवार दोपहर को टक्कर मार दी है। घटना में तीनों युवकों को चोटें आई है। घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के शुक्ल पिपरिया की है।ग्रामीणों ने तीनों घायलों को उमरियापान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
एएसआई रामेश्वर तिवारी ने बताया कि बिलहरी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले कैमोरी गांव के महीप सिंह 23 वर्ष, सचिन आदिवासी 18 वर्ष और लवकुश आदिवासी 18 वर्ष मोटरसाइकिल से ढीमरखेड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे।इसी दौरान शुक्ल पिपरिया मोड़ पर ढीमरखेड़ा की तरफ से आ रहे बेलोरो वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।



