युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमतरा से एक युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम अमतरा निवासी धन्नु रैकवार पिता घन्सू रैकवार उम्र 47 वर्ष ने थाना तेजगढ़ में उपस्थित होकर अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी धन्नु रैकवार ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है और उसके दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र सुरेन्द्र रैकवार एवं रोहित अविवाहित हैं। परिवार में सुरेन्द्र रैकवार घर पर ही रह रहा था।
प्रार्थी के अनुसार लगभग एक दिन पूर्व सुरेन्द्र की पत्नी अपनी बहन को लेकर मायके चली गई थी। उस समय घर पर धन्नु रैकवार, उनकी पत्नी दरीबाई, पुत्र सुरेन्द्र और रोहित मौजूद थे। दिनांक 29 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 7 बजे सुरेन्द्र बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने गांव में आसपास तलाश की एवं रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन सुरेन्द्र के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुत्र का कहीं पता न चलने पर धन्नु रैकवार ने 30 दिसंबर 2025 को थाना तेजगढ़ पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुमशुदा युवक सुरेन्द्र रैकवार का हुलिया इस प्रकार बताया गया है— रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट 5 इंच, नीले रंग की जींस पैंट, नीले रंग की जैकेट एवं काले रंग के जूते पहने हुए है।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।



