क्राइम

Toll plaza: टोल टैक्स पर टोल ना देने पर खूनी संघर्ष

रायसेन । जिले के औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा Toll plaza वैसे तो हमेशा ही विवाद में रहता है आज फिर इसमें एक नया विवाद जुड़ गया। ताजा मामला रविवार को टोल प्लाजा पर टोल न देने पर वाहन चालक एवं टोल प्लाजा कर्मियों की कहासुनी हो गई, कहासुनी विवाद में बदल गई और फिर लाठी-डंडे चले। दो पक्षों के खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट खूनी संघर्ष का वीडियो टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जो तेजी से वायरल हो गया। दोनों पक्षों के खूनी संघर्ष में तीन टोलकर्मी घायल हो गए। एक टोलकर्मी का हाथ टूटा तो दो के सिर में गंभीर चोटें आई। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे। औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के टोल नाके की पूरी घटना हमेशा विवादों में रहता है ये टोल नाका।

Related Articles

Back to top button