मध्य प्रदेश

स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग

मॉक ड्रिल में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने के सीखे तरीके
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में विगत अग्नि दुर्घटनाओं को देखते हुए विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय के भूतल पर सुरक्षा कर्मियों को स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। अग्नि नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण में आधुनिक उपकरणों द्वारा आग बुझाने की मॉकड्रिल भी की गई। मॉकड्रिल के दौरान तरल पदार्थों में लगी आग को पुलिस के जवानों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग से किस तरह आसानी से बुझाई जा सकती है, इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया। सुरक्षा कर्मियों ने बिल्डिंगों, घरों, गोदामों आदि में लगी आग को धुएं और लपटों से बचकर बुझाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। मॉकड्रिल में प्रमुख रूप से डीएसपी (सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय नदीम उल्लाह खान, पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा इंचार्ज मुकेश सैनी, इंस्पेक्टर मोहनलाल मेहरा व पुलिस फायर स्टेशन मंत्रालय, भोपाल के एएसआई संतोष दुबे व उनकी टीम उपस्थित थी।
इन उपकरणों का दिया प्रशिक्षण
मॉकड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आग बुझाने में प्रयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। आग बुझाने के दौरान प्रयोग में आने वाले कलेक्टिंग ब्रिज, डिवाइडिंग ब्रिज, फायर मेन हेलमेट, फोम नोजल, अग्निशमन सिलेंडर एवं काॅर्टेज, टॉर्च, रिवॉल्विंग नोजल, यूनिवर्सल ब्रांच, न्यू लाइट(ब्रांच), ऑर्डनरी ब्रांच, एडॉफ्टर, जाली, फायर मेन एक्स, लॉक कटर, प्रॉक्सीमेटी सूट, एल्यूमिनियम सूट, कैमिकल सूट, ब्रीदिंग ऑपरेटर सेट, लाइफ जैकेट, हौज पाइप, फायर ब्लैंकेट, अग्निशमन यंत्र आदि की जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button