मध्य प्रदेश
ट्रैक्टर ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतधरू के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन रामकुमार व सौरभ यादव ने बताया कि गांव के ही नारायण को देखने जिला अस्पताल आ रहे महेश पिता सुखनंदन यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी राजा पटना को सोमवार शाम करीब 6 और 7 बजे के बीच टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महेश को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत मृत घोषित कर शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया, मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच में लिया।



