नवरात्र की पंचमी पर होंगी श्री खेरापति माता मंदिर पर भव्य महाआरती
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री खेड़ापति माता मंदिर बरेली जहां नव रात्रि में प्रतिदिन सुबह 4 बजे से जल चढ़ाने वालो की कतार लगी रहती है चैत्र नवरात्रि में श्री खेरापति माता मंदिर पर हऱ वर्ष की भांति इस बर्ष भी पंचमी तिथि पर माता जगतजननी माँ खेरापति माता की संगीतमयी महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया है । जिसमे रुद्राक्ष म्यूजिकल ग्रुप बरेली के संगीत संयोजन में माता रानी की महाआरती के साथ देवी गीत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । महाआरती में सहयोगी राय टेंट एंड डिजिटल साउंड सचिन राय, मातेश्वरी कम्प्यूटर मुकुल कश्यप के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर एवं माता जी कि महाआरती का ऑनलाइन प्रसारण किया जायेगा खेड़ापति माता मंदिर इन दिनों आधुनिक लाइट की दूधिया रौशनी से सराबोर श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है वही फूल माला डेकोरेशन के साथ साज सज्जा की जा रही हैं। श्री खेरापति माता मंदिर बरेली के अध्यक्ष मनीष मदरवंशी के साथ बालमुकुंद राय, मोहन साहू, यतीश चौबे, श्याम सिंह कोली, ओंकार धाकड़, नरेंद्र राय, सचिन राय, मनोज साहू, राजकुमार साहू,आशीष साहू, पप्पू राजपूत, सहित समस्त सदस्यों ने सभी नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महाआरती में शामिल होने की अपील की है। बही मंदिर अध्यक्ष मनीष मदरवंशी ने नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से माताओं, बहनों से विशेष आग्रह किया है कि कम से कम ग्यारह-ग्यारह दीपक लेकर अवश्य पधारे।


