मध्य प्रदेश

पेपर देने जा रही छात्रा से कंडक्टर ने की अभद्रता, ABVP ने चक्काजाम कर किया हंगामा

रायसेन । शुक्रवार की दोपहर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर हंगामा करते हुए शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी।
शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा खुशी मेहरा सुल्तानपुर से शुक्रवार दोपहर को शुभम बस से कालेज पेपर देने आ रही थी इसी दौरान कंडक्टर द्वारा छात्रा से अभद्रता करते हुए चांटा मार दिया इस घटना के बाद छात्रा खुशी मेहरा रास्ते में ही उतर गई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्विनी पटेल को घटना के विषय में जानकारी दी इसके बाद जैसे ही बस शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने पहुंची तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बस को रोक कर चक्काजाम कर दिया और करीब आधे घंटे तक विरोध जताया, सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी पर कार्यकर्ताओं का कहना था कि बस कंडक्टर को मौके पर बुलाकर छात्रा के सामने माफी मंगवाई जाए और एफआईआर दर्ज की जाए पर घटना के बाद बस कंडक्टर फरार हो गया था इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताते हुए बस में भी तोड़फोड़ कर दी हालांकि थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया और तहसीलदार डॉ. हर्ष विक्रम सिंह के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए और चक्काजाम समाप्त कर दिया पुलिस द्वारा बस को थाने पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button