जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी के भैया बहनों ने अपना परचम दिखाया
सिलवानी। विद्या भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव वर्चुअल प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी के भैया बहनों ने भाग लिया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पूर्वी रघुवंशी, समीक्षा कौरव और भरत नामदेव जिले में प्रथम रहे। तात्कालिक भाषण में आयुषी रघुवंशी प्रथम रही। एकल अभिनय में सुरीली शुक्ला प्रथम स्थान रही। कथाकथन में नमामि रघुवंशी प्रथम, व्यक्तिगत गीत में सौम्या नेमा प्रथम स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांश मिश्रा एवं वरुण चौरसिया अलग -अलग वर्गों में प्रथम रहे। रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति सेन प्रथम स्थान पर रही।
जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी के 42 भैया बहनों ने भाग लिया जिसमें 10 भैया बहन प्रथम एवं 11 भैया बहन दूसरे स्थान पर रहे ।
प्रथम स्थान प्राप्त भैया बहनों की प्रतियोगिता अब विभाग स्तर पर होगी। प्रतियोगिता संयोजक प्राचार्य विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रश्न मंच प्रतियोगिता प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विद्या भारती द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय स्तर, जिला स्तर, विभाग, प्रांत स्तर, क्षेत्र एवं अखिल भारतीय स्तर पर यह प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। जिसमें भैया बहनों का सर्वांगीण विकास होता है।