क्राइम

नकली पुलिस बनकर दो लोगों ने युवकों से लूटी चेन और अंगूठी

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो व्यक्तियों ने नकली पुलिस बनकर अनुज जैन के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जब इस संबंध में अनुज जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं एवं मेरा दोस्त राजेश साहू आस्तिक वेयरहाउस पर अपना ट्रैक्टर लेने के लिए जा रहे थे। तभी शाम लगभग पांच बजे थाना मोड़ पर दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आए और हम लोगों को रोककर कहने लगे कि हम पुलिस हैं और आगे एक बहुत बड़ी चोरी हो गई है। आप जो सोने की अंगूठी पहने हुए हो उसको उतारकर जेब में रख लीजिए। उसके पीछे से हमने देखा एक और गाड़ी आई जो व्यक्ति सोने की चेन अंगूठी पहने हुए था। उसने उतारकर उन दोनों लड़कों को दे दी इस भय से मैंने भी मेरी सोने की अंगूठी उनको दे दी जिसकी कीमत लगभग तीस हजार रुपए थी। उन्हें वास्तविक पुलिस समझ बैठे, लेकिन जब हमने उनसे पूछा कि आप वर्दी क्यों नहीं पहने हुए हो तो उन्होंने कहा कि हम खुफिया पुलिस का काम कर रहे हैं। इसलिए वर्दी नहीं पहने, लेकिन हम जितना कह रहे हैं उतना कर दीजिए नहीं तो आपका लाइसेंस बताइए और वाहन के कागज बताइए। यह गाड़ी किसके नाम है सारे कागज बताइए उसी के डर से मैंने भी अपनी अंगूठी उनको दे दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको ऐसे नहीं एक कागज में लपेट के रखना है। उन्होंने कागज में लपेट के रख ली और मुझको दे दी जब वह चले गए तो मैं कागज को खोल कर देखा तो उसमें कुछ नहीं था सिर्फ एक पत्थर रखा हुआ था। इसके बाद मुझे लूट का अंदाजा हुआ तो इसकी जानकारी अपने भाईयों को दी और वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद यहां से थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी बताई और प्रकरण दर्ज कराया। उसके बाद पेट्रोल पंप पर जाकर सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें गाड़ी नजर आ रही लेकिन उसके नंबर नहीं दिख रहे है। लेकिन अब सवाल यह यह है कि जब पुलिस बार बार लोगों को आग्रह कर रही है कि कोई भी अनहोनी घटना से बच्चे तो लोग क्यों नहीं समझ पा रहे। देवरी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं और अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button